पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवक पर जानलेवा हमला, मामला दर्ज

युवक पर जानलेवा हमला, मामला दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर| वार्ड-47के एक युवक पर जानलेवा हमले के आरोप में जवाहर नगर पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया। सिविल हॉस्पिटल में उपचाराधीन सुमित ने पुलिस को बताया कि मंगलवार रात उसकी कालू कदान से बोलचाल हो गई। उसके बाद वह घर गया। बुधवार दोपहर वह एरिया में विजय उर्फ काला के घर के बाहर पानी पी रहा था। तभी कालू कदान चाकू लिए वहां पहुंचा। आरोपी ने उसके पेट में चाकू से वार कर दिया। चिल्लाने पर आसपास के लोगों को एकत्र होता देख आरोपी मौके से भाग गया। एरिया के लोगों ने उसे सिविल हॉस्पिटल में भर्ती करवाया।