पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भगवान के नजदीक जाने के लिए करते हैं उपवास

भगवान के नजदीक जाने के लिए करते हैं उपवास

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर. भगवानके नजदीक जाने के लिए उपवास किया जाता है। उपवास में उप का मतलब होता है समीप और वास का मतलब होता है रहना, इसीलिए भगवान के निकट पहुंचने के लिए इंसान उपवास रखता है। यह उदगार नई धानमंडी स्थित श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में अयोध्या के संत प्रसाद मिश्रा ने श्रीमदभागवत कथा के दौरान बुधवार को व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि जब मनुष्य भोजन करता है तो उसे आनंद की अनुभूति होती है और आलस्य आता है। इसके बाद वह सो जाता है। ऐसे में भगवान का भजन करना तो दूर, इंसान का ध्यान भी उनकी ओर नहीं जाता है। वहीं जब लोग उपवास रखते हैं तो भूख के कारण उनके शरीर में कष्ट होता है। इस कारण वह सो नहीं पाते और कष्ट के समय में नींद भी कोसों दूर भागती है और आसानी से भजन कर पाता है। इससे मानव भगवान के नजदीक पहुंचता है। कथा के दौरान शाम 6 बजे भगवान कान्हा का जन्मोत्सव हुआ और मंदिर प्रांगण में सुंदर झांकियां सजाई गई। आरती के बाद प्रसाद वितरण हुआ।

श्रीगंगानगर. नई धानमंडी स्थित हनुमान मंदिर में जारी श्रीमद्भागवत कथा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाते श्रद्धालु।