- Hindi News
- श्री श्याम परिवार मंडल की भजन संध्या 20 को
श्री श्याम परिवार मंडल की भजन संध्या 20 को
श्रीश्याम परिवार मंडल की ओर से 20 सितंबर को गगन पथ स्थित अमर पैलेस में 14वीं भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इससे पूर्व 19 सितंबर को शाम 4 बजे श्री श्याम शोभायात्रा निकाली जाएगी जो 27 जे ब्लॉक से प्रारंभ होकर मुख्य मार्गों से होते हुए अमर पैलेस पहुंचेगी। मंडल सदस्य रोहित शेरेवाला ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 20 सितंबर को भजन संध्या में जयपुर के भजन गायक संजय पारीक दिल्ली से शीतल पांडे श्याम बाबा का गुणगान करेंगे। कलकत्ता के कारीगरों द्वारा कलकत्ता के फूलों से बाबा का भव्य श्रृंगार किया जाएगा। साथ ही छप्पन भोग, बाल भोग, सवामनी, इत्र वर्षा, खीर चूरमा ड्राईफ्रूट सवामनी इत्यादि भी मंगाई गई है। मुख्य अतिथि के रूप में बीडी अग्रवाल, जितेंद्र जिंदल, एलडी मित्तल, गौरु बिहाणी, जयदीप बिहाणी मौजूद रहेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुकेश कुमार गुप्ता, बिहारीलाल गुप्ता, हंसराज सुथार सहित अन्य लोग शामिल थे।