पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाढ़ पीड़ितों के किया धन संग्रह

बाढ़ पीड़ितों के किया धन संग्रह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रधानमंत्रीनरेन्द्र मोदी के 64वें जन्मदिवस पर बुधवार को मां पब्लिकेशंस सौरभ एडवरटाईजिंग कंपनी परिवार में संस्थापक शां‍ति देवी जैन, पूजा जैन संस्था से जुड़े लोगों ने जन्मदिन मनाया। इस अवसर शां‍ति देवी ने केक काटकर 64 मोमबत्तियों की रोशनी के साथ मोदी की दीर्घ आयु की प्रार्थना की। इस अवसर पर निदेशक मां पब्लिकेशंस की निदेशक डॉ. सुमन जैन गुप्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी हमारे लिए प्रेरणा के स्त्रोत हैं। उनके जीवन में संघर्षों से ही उन्होंने इस मुकाम को हासिल किया।

डोर-टू-डोरजाकर धन संग्रह अभियान शुरू किया

मोदीके जन्मदिन पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जम्मू-कश्मीर के बाढ़ पीडितों की मदद के लिए जन्म दिवस को सहयोग स्वरूप बनाने के लिए धन संग्रह के कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने डोर टू डोर जाकर लोगों से धन संग्रह किया। इसे बाढ़ पीडितों के लिए भेजा जाएगा। कार्यकर्ताओं ने बताया कि प्रधाानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन इस अनोखे तरीके से मनाने से जहां रुपए का सदुपयोग हो सकेगा वहीं जम्मू-कश्मीर में बाढ़ से पीड़ित लोगों की सहायता भी हो सकेगी।

श्रीगंगानगर. श्रीनगर के बाढ़ प्रभावितों के लिए सहायता राशि एकत्र करते भाजपा देहात मंडल सदस्य।