- Hindi News
- मनजीत अवीनिश के प्रदर्शन से अलवर क्वार्टरफाइनल में
मनजीत अवीनिश के प्रदर्शन से अलवर क्वार्टरफाइनल में
महाराजागंगासिंह स्टेडियम में खेली जा रही राज्य स्तरीय कॉल्विन शील्ड क्रिकेट प्रतियोगिता में अलवर के मनजीत ने आलराउंडर प्रदर्शन सिकंदर की घातक गेंदबाजी की बदौलत जालौर की टीम को 110 रनों से हराकर टीम को क्वार्टरफाइनल में पहुंचाया। बुधवार को अलवर की टीम ने मंगलवार को 121 रन पर 8 विकेट के आगे खेलना शुरू किया और पूरी टीम 161 रन बनाकर आलआउट हो गई। अलवर की टीम ने जालौर को 137 रनों का लक्ष्य दिया। इसमें मनजीत ने 34 रनों की शानदार पारी खेली। जालौर की तरफ से भव्य आत्रे सिकंदर ने 5-5 खिलाड़ियों को आउट किया। 137 रनों का पीछा करने उतरी जालौर की पूरी टीम मात्र 26 रन बनाकर आउट हो गई। अलवर की तरफ से अवीनिश सैनी ने 6 मनजीत चौधरी ने 3 खिलाड़ियों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। अलवर ने 110 रन से जीत दर्ज कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।