खेत का निरीक्षण, दवा का सैंपल भरा
कीटनाशकके छिड़काव से बीटी कपास की फसल खराब होने की शिकायत पर कृषि विभाग की टीम ने बुधवार को 17 एफ बड़ा गांव में एक किसान के खेत का निरीक्षण किया।
केसरीसिंहपुर में दवा विक्रेता गणेश पेस्टीसाइड से दवा का सैंपल भरा। उप निदेशक कृषि डॉ. सतीश कुमार शर्मा ने बताया दुकान पर एक बॉयो प्रोडक्ट मिला था, जिसकी बिक्री पर 21 दिन के लिए रोक लगा दी है। खेत का निरीक्षण करने वाली टीम में उप निदेशक डॉ. शर्मा, सहायक निदेशक वासुदेव शर्मा, कृषि अधिकारी केशव कालीराणा जसवंत सिंह बराड़ शामिल थे।
किसान नरेंद्र कुमार की शिकायत थी कि उसने गणेश पेस्टीसाइड से दो दवाएं खरीदकर छह बीघा बीटी कॉटन पर छिड़काव किया। इससे फसल पीली पड़ गई।