निबंध प्रतियोगिता का आयोजन
श्रीगंगानगर. सरस्वतीपब्लिक बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के बच्चों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।
इंजीनियरिंगदिवस पर रंगारंग कार्यक्रम
श्रीगंगानगर. टांटियायूनिवर्सिटी में इंजीनियरिंग दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान महाविद्यालय के छात्रों ने विभिन्न तरह के रंगारंग और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि विद्युत निगम के एसई सुभाष बिश्नोई, विषिष्ठ अतिथि एक्सईएन सिटी केके कस्वां और एक्सईएन ग्रामीण ओपी ढाका थे। इस दौरान महाविद्यालय के प्रिंसीपल आेपी विनोचा ने कार्यक्रम को संबोधित किया।
बौद्धिकप्रतियोगिताएं आयोजित
श्रीगंगानगर. आरतीमांटेसरी एकेडमी में बुधवार को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के छात्रों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इस दौरान लेखन, निबंध प्रतियोगिता, पेंटिंग कंपीटिशन का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया।