पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आरओबी में एक महीने से बंद है पाइलिंग का काम

आरओबी में एक महीने से बंद है पाइलिंग का काम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
साधारणतौर पर आरओबी काम जून माह में शुरू हुआ था। इसके बाद पाइल्स टेस्टिंग का काम किया गया जो कि कामयाब रहा। आरओबी के पिलर बनाने के लिए पाइल्स मशीन से जमीन में 75 फुट की खुदाई की जाती है। फिर सरिया और कंकरीट मसाला डालकर पाइल्स पर पिलर उठाए जाते हैं। अभी तक कुल 96 पाइल्स में से 4 पाइल्स 15 अगस्त तक बनाए गए थे। करणीमार्ग पर बने रेलवे फाटक पर 5 पाइल्स बनाने का काम चल रहा था। इसी दौरान 75 फुट की गहराई के बाद पाइलिंग मशीन का बकेट फंस गया। तब से लेकर अब तक एक महीने के ऊपर का समय बीत गया, लेकिन अभी तक इस बकेट को निकाला नहीं जा सका।

ऐसे निकाला जाएगा पाइल्स का बकेट

साइटपर मौजूद पाइलिंग मशीन कर्मचारी जसपाल सिंह ने बताया कि इसे निकालने के लिए अब दिल्ली से लोहे के लाइनर मंगवाए गए हैं। इन लाइनर को 24 फुट की गहराई तक डाला जा चुका है। वहीं 75 फुट लाइनर डालने के बाद मैकेनिक को इसके अंदर भेजा जाएगा। जो कि बकेट पर लगे हुक को निकाल कर इस समस्या का समाधान करेगा। तब जाकर पाइल्स काम फिर से शुरू होगा।

^दिल्लीसे पार्ट्स मंगाए जा चुके हैं। तीन-चार दिन के अंदर पाइल्स का काम शुरू हो जाएगा। पाइल्स पर कंपोजिट गार्डर लगाए जाएंगे। जो कि पहले ही बनाए जा चुके हैं। इससे काम फिर से अपनी रफ्तार पकड़ लेगा। विनोदशुक्ला, प्रोजेक्टमैनेजर