पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

फरार कैदी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता | श्रीगंगानगर

यहांस्थित केंद्रीय जेल से पेशी पर जयपुर ले जाया जा रहा कैदी शहजाद बुधवार तड़के पौने तीन बजे नागौर जिले में डेगाना रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से कूदकर फरार हो गया। हत्या के दो मामलों में सजायाफ्ता शहजाद पुत्र लियाकत डेगाना का ही निवासी है। उसे बुधवार सुबह जयपुर में ,एडीजे 9 की अदालत में चोरी के एक मामले में पेश किया जाना था। सुरक्षाकर्मी श्रीगंगानगर जेल से मंगलवार शाम साढ़े चार बजे कैदी शहजाद को लेकर श्रीगंगानगर-कोटा एक्सप्रेस ट्रेन पर रवाना हुए थे। घटना के बाद राज्यभर में नाकाबंदी करवा दी गई। वहीं एसआई समेत चार अन्य सुरक्षाकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया।

शहजाद पहले अजमेर जेल में बंद था। सात दिन की पैरोल पर आने के बाद उसने नौ मार्च 11 को किशनगढ़ विधानसभा क्षेत्र के तत्कालीन कांग्रेस विधायक नाथूराम सिनोदिया के पुत्र भंवर सिनोदिया का अपहरण कर हत्या कर दी थी। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। इस मामले में कोर्ट ने उसे उम्रकैद की सजा सुनाई थी।

(पेज2 भी पढ़ें)

पांच पुलिसकर्मी सस्पेंड

अपराधीशहजाद के फरार होने के बाद पुलिस लाइन के एएसआई बलजीतसिंह, सुरक्षाकर्मी कुलदीपसिंह, राजवीरसिंह, नवलकिशोर राजेंद्र को सस्पेंड कर दिया गया है। एसपी हरीप्रसाद शर्मा ने बताया कि जांच की जा रही है कि इस मामले में पुलिसकर्मियों की भूमिका संदिग्ध तो नहीं है। अगर ऐसा हुआ तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वहीं नागौर जीआरपी पुलिस के साथ मिलकर डेगाना आसपास के क्षेत्र में अपराधी की तलाश की जा रही है। राज्यभर में नाकाबंदी करवा दी गई है।

एएसआई बलजीत सिंह, सुरक्षाकर्मी कुलदीप सिंह, राजवीर सिंह, नवल किशोर राजेंद्र अपराधी शहजाद को लेकर श्रीगंगानगर-कोटा ट्रेन में रवाना हुए। सूत्रों के अनुसार डेगाना स्टेशन आने से पहले उसने पेट दर्द का बहाना बनाकर शौच जाने की बात कही। तब उसे हथकड़ी समेत शौचालय तक ले जाया गया। डेगाना स्टेशन पहुंचते ही शहजाद हाथ धोने के लिए टॉयलेट से बाहर आया। वॉशबेसिन पर हाथ धोते समय साबुन लगे होने के कारण उसने हथकड़ी उतार दी। मौके का फायदा उठाते हुए वह चलती ट्रेन से प्लेटफार्म पर कूद गया। उसके ट्रेन से कूदते ही शोर मचाने पर सभी सुरक्षाकर्मी ट्रेन के गेट पर गए। शेष| पेज 9

,लेकिन चेन खींचने के बावजूद ट्रेन दो हॉल्ट स्टेशन गुजरने के बाद मकराना में जाकर रुकी।