पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धमकियां मिलने से परेशान नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता ने आत्मदाह किया

धमकियां मिलने से परेशान नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता ने आत्मदाह किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सूरेवालाग्राम पंचायत की ख्यालीवाला ढाणी में नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता ने बुधवार को आत्मदाह कर लिया। 15 वर्षीय इस नाबालिग के साथ मई के पहले पखवाड़े में दुष्कर्म हुआ था।

वह बेहोशी की हालत में श्रीगंगानगर में मिली थी। इस मामले में सरपंच जोगेंद्र सिंह सहित चार लोगों के खिलाफ दुष्कर्म अन्य धाराओं में मामला दर्ज हुआ था। पुलिस ने दो जनों को गिरफ्तार कर चालान पेश किया था। दुष्कर्म का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। पीड़िता पुलिस जांच से संतुष्ट नहीं थी और हादसे के बाद से गुमसुम रहने लगी थी। मृतका के पिता ने पुलिस को दिए प्रार्थना-पत्र में आरोप लगाया है कि दुष्कर्म मामले में आरोपी रहा सूरेवाला ग्राम पंचायत का सरपंच सरपंच जोगेंद्रसिंह और सिंगारा सिंह उनकी लड़की को धमकी दे रहे थे, जिससे वह परेशान थी। मिली जानकारी के सूरेवाला के ख्यालीवाला की ढाणी की पीड़िता ने बुधवार सुबह घर में केरोसिन छिड़ककर आग लगा ली।

शेष| पेज 9 (पेज3 भी पढ़ें)

पेजइससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। परिजनों ने उसे हनुमानगढ़ के सिविल अस्पताल भर्ती करवाया। जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर रैफर कर दिया। हनुमानगढ़ से बीकानेर से ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। बीकानेर पीबीएम अस्पताल में मेडिकल बोर्ड ने पोस्टमार्टम किया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया।