श्रीगंगानगर. नगाड़े संगढोल बाजे.., एक प्यार का नगमा है.., पंजाबी गिद्दा और राजस्थानी स्थानीय धुनों पर बुधवार को अंधविद्यालय के सुंदरम पैलेस में जैन कॉलेज की छात्राओं धूम मचा दी।
मौका था,
शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य पर हुए कार्यक्रम समर्पण-2014 का। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्वामी ब्रह्मदेव और स्वामी मुदगल शास्त्री मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना और सरस्वती वंदना के साथ हुई। महाविद्यालय का नमोकार मंत्र का गायन किया और कॉलेज के इतिहास का संक्षिप्त विवरण दिया गया।
इसके बाद रंगारंग और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। इसमें छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सुंदर नृत्य प्रस्तुत किए।
वहां मौजूद सभी लोगों ने तालियां बजाकर प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन किया। छात्राओं ने अंग्रेजी और हिंदी गीतों का गायन किया, फिर विभिन्न तरह के खेलों का आयोजन किया गया। इसमें महाविद्यालय की शिक्षक और शिक्षिकाओं ने भी भाग लिया। महाविद्यालय के प्राचार्य संजय अरोड़ा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्हें भविष्य में आगे बढ़ने का संदेश दिया।
येटीचर हुए सम्मानित: डॉ.शुभा तिवारी, अमनदीप कौर, ऋषि राज, संजय गुप्ता, डॉ. मृदुला यादव, मंजीत कौर, डॉ. विमल वर्मा, ममता जरीवाल, पूजा गुप्ता, सविता जैन, एसएल बत्रा, अतुल शर्मा, अमित शर्मा, गौरव तुलि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।