- Hindi News
- कोर्ट से शहजाद पेशी के लिए जेल अधीक्षक को जारी हुआ था नोिटस
कोर्ट से शहजाद पेशी के लिए जेल अधीक्षक को जारी हुआ था नोिटस
कोटाकीअतिरिक्त जिला सेशन कोर्ट नंबर दो ने गत दिनों जेल अधीक्षक को नोटिस जारी किया था।
नोटिस में सख्त टिप्पणी की गई थी कि शहजाद को लगातार पेशी पर नहीं लाया जा रहा है। चोरी के मामले में फैसला पेशी पर नहीं आने के कारण रुका हुआ है। अगर शहजाद पेशी पर नहीं आया तो कोर्ट की कार्रवाई में व्यवधान आएगा, जिसके जिम्मेदार वही होंगे। तब जेल अधीक्षक ने पुलिस लाइन प्रभारी को पत्र लिखकर गार्ड मांगे। जयपुर में एडीजे कोर्ट संख्या नौ में पेशी के बाद गुरुवार को जयपुर से ही शहजाद को कोटा ले जाया जाना था, क्योंकि 19, 20 21 सितंबर को उसकी नागौर अजमेर में भी पेशी थी।
जयपुर,अजमेर की अदालतों में भी विचाराधीन हैं मामले
चारमहीने पहले बीकानेर की जेल से श्रीगंगानगर में लाए गया शहजाद किशनगढ़ के तत्कालीन विधायक के पुत्र की हत्या के मामले में आजीवन कारावासऔर हत्या के एक अन्य मामले में 20 साल की सजा भुगत रहा था। उसके खिलाफ जयपुर, नागौर के जायल, अजमेर और कोटा की विभिन्न अदालतों में चोरी, लूट, मारपीट, सरकारी काम में बाधा डालने के मामले विचाराधीन हैं।