पंजाब से मांगा जाएगा 2600 क्यूसेक पानी
बरसातकेबाद दो सप्ताह तक लगातार धूप पड़ने से अब फिर पानी की मांग होने लगी है। बुधवार को हुई रेगुलेशन उप समिति की बैठक में किसान प्रतिनिधियों की ओर से सभी वितरिकाओं में पानी उपलब्ध करवाने की मांग उठी। इसे देखते हुए जल संसाधन विभाग ने पंजाब से गंगनहर के लिए 2600 क्यूसेक पानी उपलब्ध कराने की मांग की है। इसके लिए गुरुवार को विभाग के अधिकारी और किसान प्रतिनिधि पंजाब जाएंगे।
बैठक में किसान प्रतिनिधियों की मांग थी कि अब सभी वितरिकाओं में पेयजल और सिंचाई के लिए पानी की मांग होने लगी है। इस समय करणीजी, पीएस, एमके और रिड़मलसर वितरिका में पानी चल रहा है। बाकी 16 वितरिकाओं में पानी चलाया जाना चाहिए। इसके लिए 2600 क्यूसेक पानी की जरूरत पड़ेगी।
बैठक में गंगनहर परियोजना के अध्यक्ष शमीर सिंह, वितरिका समिति अध्यक्ष परविंद्र सिंह, हरविंद्र सिंह, महावीरप्रसाद, तरसेम सिंह, टेक सिंह, गंगनहर के एसई केएल जाखड़, एक्सईएन (रेगुलेशन) सुखविंद्र सिंह, एक्सईएन (उत्तर) रवींद्र मोहन जसूजा, एईएन महेश बत्तरा आदि उपस्थित थे।
मांग1500 क्यूसेक और उपलब्ध 780 क्यूसेक
इससेपहले जल संसाधन विभाग ने पंजाब को 1500 क्यूसेक पानी उपलब्ध करवाने का इंडेंट भेजा हुआ है। लेकिन गुरुवार शाम तक 780 क्यूसेक पानी ही उपलब्ध हो रहा था। पंजाब ने धीरे-धीरे पानी बढ़ाने का आश्वासन दिया है। गुरुवार को एईएन महेश बत्तरा किसान प्रतिनिधि पंजाब जाएंगे। अधिकारियों के अनुसार पंजाब के एक्सईएन एसएस मुंडी ने पत्र भेजा है कि बीकानेर नहर में कट पाटने और लाइनिंग के जोड़ सीमेंट से भरने का काम चल रहा है।