पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्यसरकारकी ओर से प्रदेश में आंगनबाड़ी केंद्र एनजीओ को गोद देने के प्रस्ताव का आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जमकर विरोध किया। प्रस्ताव के विरोध में जिलेभर के करीब 450 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जिला परिषद में एकत्रित हुए। वहां से जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और सरकार विरोधी प्रदर्शन कर कलेक्टर को सीएम के नाम ज्ञापन दिया। इसमें आंगनबाड़ी केंद्रों को एनजीओ को गोद देने और उन्हें हरियाणा की तरह मानदेय देने की मांग की।

राजस्थान कर्मचारी एवं मजदूर महासंघ के जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश यादव ने बताया कि राज्य सरकार ने महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत काम करने वाली पूरे प्रदेश की करीब 50 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं हैं।

सरकार आंगनबाड़ी केंद्रों को एनजीओ को सौंपना चाहती है। सरकार ने चुनाव से पहले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्थाई करने या मानदेय बढ़ाने की बात कही थी। सरकार बनने के बाद स्थाई या मानदेय बढ़ाना तो दूर केंद्रों को एनजीओ को सौंपना चाहती है। जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के साथ-साथ अति महत्वपूर्ण कार्यों को मामूली राशि में कर रही है। वहीं हरियाणा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 7500 रुपए मानदेय दिया जाता है। प्रदर्शन में लीलाधर पटवा, कालका देवी, उर्मिला विश्नोई, सुमन गुनेजा, चंद्रपाल कौर, कुसुम शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

गंगासिंहचौक से कलेक्ट्रेट तक रोड हुई जाम: जिलेके करीब 450 कार्यकर्ता जिला परिषद में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुबह 11 बजे एक साथ जब सड़क पर उतरे तो गंगासिंह चौक से लेकर कलेक्ट्रेट तक रोड जाम हो गई। जिला परिषद से कलेक्ट्रेट तक की दूरी महज 300 मीटर है, लेकिन कार्यकर्ताओं को नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट तक पहुंचने में 25 मिनट से अधिक समय लग गया। इस दौरान गंगासिंह चौक से सीएमएचओ और कलेक्ट्रेट तक जाम लगा रहा।

श्रीगंगानगर. विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते आंगनबाड़ी महिला कर्मचारी संघ के सदस्य।