पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अस्पताल में एक भी डेंगू रोगी नहीं: सीएमएचओ

अस्पताल में एक भी डेंगू रोगी नहीं: सीएमएचओ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर. शहर में बारिश के बाद छोटे गड्ढों में ठहरे पानी में मच्छर पनप ही रहे हैं। लेकिन धानमंडी के पास, गुरुनानक बस्ती का बड़ा गड्ढा तथा सदभावना नगर के बड़े गड्ढे के आसपास रहने वाले लोगों को बारिश होते हुए भी मच्छरों से जूझना पड़ता है। क्योंकि यहां हमेशा गंदा पानी भरा रहता है। इससे शाम होते ही यहां लोग गोबर, नीम आदि जलाकर ही रखते हैं।
श्रीगंगानगर. शहर में पानी निकासी की सही व्यवस्था होने के कारण पिछले दिनों हुई झमाझम बारिश के बाद जगह-जगह गड्ढों नालियों में पानी ठहरा हुआ है। इस पानी में बदबू समेत मच्छर पनप रहे हैं। शाम होते ही मच्छरों के हमले से शहरवासियों का बुरा हाल हो जाता है। इससे अस्पतालों में मलेरिया रोगियों की संख्या तो बढ़ी ही है वहीं डेंगू की आशंका भी हो गई है। अस्पतालों में बुखार और मलेरिया के रोगियों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है।

स्वास्थ्य विभाग की पिछले दो हफ्तों की रिपोर्ट में मलेरिया के चार रोगियों की संख्या बढ़ी है। जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. पीयूष राजवंशी की मानें तो मेल-फीमेल मेडिकल वार्ड में रोजाना 4 से 5 मरीजों में मलेरिया की पुष्टि हो रही है। वहीं, बुखार के रोजाना ओपीडी में 70 से 150 रहे हैं जिनमें मलेरिया की आशंका पर 12 से 15 मरीज भर्ती करने पड़ रहे हैं। इसके साथ ही मौसम में तेजी से हो रहे बदलाव से अस्पतालों में मौसमी बीमारियों समेत मलेरिया रोगियों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है।

प्रशिक्षुएएनएम को दिए दवा छिड़काव के निर्देश

सीएमएचओडॉ. नरेश बंसल ने शहर में एंटी लार्वा एक्टिविटी के लिए 80 प्रशिक्षु एएनएम को दवा और काले तेल के छिड़काव के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार को एएनएम सेंटर में एएनएम की वर्कशाप में एंटी लार्वा संबंधित जानकारी दी गई। साथ ही इन 80 प्रशिक्षु को फील्ड में एंटीलार्वा एक्टीविटी के लिए उतारा गया है।

ब्लॉकएरिया कंपलीट, किया जाएगा निरीक्षण

सीएमएचओडॉ. नरेश बंसल ने बताया कि बुधवार को आई छिड़काव रिपोर्ट के मुताबिक शहर में ब्लॉक एरिया पूरी तरह छिड़काव किया जा चुका है। इसके निरीक्षण के लिए गुरुवार को ब्लॉक एरिया में टीम के साथ निरीक्षण किया जाएगा। साथ ही जिले में जिन गांवों में छिड़काव रिपोर्ट मिल रही है वहां ब्लॉक सीएमओ को निरीक्षण के निर्देश दिए गए हैं।