- Hindi News
- 39 वार्डों के सर्वे में निकले 3258 मकान क्षतिग्रस्त
39 वार्डों के सर्वे में निकले 3258 मकान क्षतिग्रस्त
श्रीगंगानगर| पांचदिन की सर्वे रिपोर्ट के अनुसार 3258 मकानों को क्षतिग्रस्त घोषित किया गया। फिलहाल सर्वे अभी 39 वार्डों का हुआ है। अन्य 11 वार्डों का सर्वे किया जा रहा है। सर्वे के दौरान क्षतिग्रस्त मकानों के मालिकों को मुआवजा देने के लिए वीडियोग्राफी फोटोग्राफी भी कराई जा रही है। बुधवार को वार्ड-3 7 में सर्वे के दौरान 710 मकान क्षतिग्रस्त मिले हैं। वहीं, मंगलवार को भी दो वार्डों का ही सर्वे हो पाया था। इन दो वार्डों में सर्वे की टीमों ने सर्वाधिक 830 मकान क्षतिग्रस्त घोषित किए हैं। वहीं नगरपरिषद आयुक्त प्रहलाद मीणा ने बताया कि अन्य वार्डों का सर्वे भी जल्द कर लिया जाएगा। इसके बाद रिपोर्ट बनाकर जिला कलेक्टर को जमा कर दी जाएगी।