- Hindi News
- क्वार्टरों की मरम्मत के लिए 10 लाख रुपए स्वीकृत
क्वार्टरों की मरम्मत के लिए 10 लाख रुपए स्वीकृत
श्रीगंगानगर| जलसंसाधन विभाग के कर्मचारियों के क्वार्टरों की मरम्मत के लिए 10 लाख रुपए बजट स्वीकृत होने पर कर्मचारियों ने बुधवार को अनशन खत्म कर दिया। वार्ता के बाद दीपावली तक मरम्मत कार्य करवाने की सहमति बनने पर एसई केएल जाखड़ अन्य अधिकारियों ने अनशनकारी राधेश्याम और रामावतार को जूस पिलाकर अनशन तुड़वा दिया। अनशन दो दिनों से चल रहा था। वार्ता में सहमति बनी कि क्वार्टरों की छतो,फर्श और चारदीवारी की मरम्मत को प्राथमिकता दी जाएगी। ज्यादा क्षतिग्रस्त आवासों की मरम्मत के लिए अलग बजट स्वीकृत कराया जाएगा। इसकी देखरेख के लिए एक समिति बनाई गई है। इसमें एईएन रायसिंह साहू, जेईएन अतुल शर्मा, संघर्ष समिति के सदस्य केके शर्मा, विक्रम नरूला राधेश्याम शामिल होंगे।