खेल संवाददाता | जयपुर
खेल संवाददाता | जयपुर
जयपुरमें खेले गए मैचों में श्रीगंगानगर और जैसलमेर ने जीत दर्ज की। श्रीगंगानगर ने झालावाड़ को 131 रन से हराया। मैच के दूसरे दिन 359 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी झालावाड़ की टीम 227 रन ही बना सकी।
वहीं जैसलमेर ने सवाई माधोपुर को चार विकेट से मात दी। 193 रन का लक्ष्य टीम ने छह विकेट खोकर हासिल कर लिया।
आदित्यके ऑलराउंड प्रदर्शन से सीकर जीता
आदित्यगढ़वाल के ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत सीकर ने कॉल्विन शील्ड क्रिकेट प्रतियोगिता के प्लेट ग्रुप में भरतपुर को पारी 100 रन से हरा दिया।
जैसलमैर में हुए मैच में आदित्य ने पांच विकेट लेते हुए भरतपुर की दूसरी पारी 91 रन पर समेट दी। मैच के पहले दिन आदित्य के शतक (135) से सीकर ने 8/345 रन बना पहली पारी में 191 रन की बढ़त बनाई थी। भरतपुर ने पहली पारी में 154 रन बनाए थे।