पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इंडेन के आए 1500 सिलेंडर आज से शुरू होगी सप्लाई

इंडेन के आए 1500 सिलेंडर आज से शुरू होगी सप्लाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरमें इंडेन गैस से जुड़े उपभोक्ताओं को बुधवार से थोड़ी राहत मिल सकती है। भास्कर में छपी खबर के बाद हरकत में आए रसद विभाग ने कंपनी अधिकारियों पर दबाव डालकर शहर में इंडेन के पांच ट्रक सिलेंडर मंगाए हैं। शहर में इनकी सप्लाई बुधवार से शुरू हो जाएगी।

रसद विभाग के ईओ राकेश सोनी ने बताया कि इंडेन के अधिकारियों से मंगलवार सुबह बात की गई थी और उन्हें श्रीगंगानगर में गैस संकट के बारे में बताया गया। इसके बाद होलसेल भंडार को तीन और शहीद नवपाल इंडेन एजेंसी को दो ट्रक सिलेंडर भेजे गए हैं। दोनों एजेंसियों के संचालकों को हिदायत दी है कि बुधवार से इनका वितरण शुरू किया जाए। जिस उपभोक्ता ने पहले गैस बुकिंग कराई है। उन्हें सिलेंडर भी पहले दिया जाए। इंडियन ऑयल के डिप्टी जीएम को फोन करके श्रीगंगानगर शहर में लगातार दो से तीन ट्रक सिलेंडर भेजने को कहा गया है, ताकि यहां दोनों एजेंसियों पर बैकलॉग खत्म हो सके। उल्लेखनीय है कि शहर की दोनों इंडेन एजेंसियों पर नौ हजार उपभोक्ताओं की वेटिंग है। उपभोक्ताओं की इसी समस्या को भास्कर ने मंगलवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था।