पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिल्ली से श्रीगंगानगर रही चंद्रा की बस ने दो युवकों को कुचला

दिल्ली से श्रीगंगानगर रही चंद्रा की बस ने दो युवकों को कुचला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाइक सवार और गोधे में टक्कर, दोनों की मौत

भास्कर न्यूज| श्रीगंगानगर/हांसी

दिल्लीसे श्रीगंगानगर रही चंद्रा ट्रैवल्स एजेंसी की बस ने सोमवार देर रात 2 बजे हरियाणा में महम के समीप बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ड्राइवर परिचालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गए। इससे बस में सवार श्रीगंगानगर के लोग वहीं फंस गए। उन यात्रियों को हांसी पहुंचने के लिए कैंटर का सहारा लेना पड़ा।

मिली जानकारी के अनुसार, चंद्रा ट्रेवल्स की बस सोमवार रात दिल्ली से श्रीगंगानगर के लिए रवाना हुई थी। बस में श्रीगंगानगर दूसरे जिलों के 40 से ज्यादा यात्री सवार थे। बस देर रात दो बजे महम के पास पहुंची थी कि चालक ने लापरवाही बरतते हुए बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पकड़े जाने के डर से बस चालक परिचालक वहां से फरार हो गए। बस में फंसे यात्रियों को नजदीक के हांसी शहर पहुंचने के लिए वहीं हाइवे पर कई घंटे इंतजार करना पड़ा।

यात्रियों ने बताया कि दिल्ली की तरफ से एक कैंटर हांसी की तरफ आता मिला। यात्रियों ने उससे हांसी पहुंचाने का आग्रह किया तो पहले उसने इंकार किया। फिर उसने मजबूरी का फायदा उठाते हुए सभी यात्रियों से ज्यादा किराया देने को कहा।

यात्रियों से 50 रुपए तक वसूलकर उसने सभी को हांसी पहुंचाया। फिर वहां पहुंचकर चंद्रा कंपनी के कार्यालय में टेलीफोन कर हादसे की जानकारी दी। इस पर कंपनी ने हांसी में दूसरी बस उपलब्ध कराई। उस बस से यात्री श्रीगंगानगर पहुंचे।