पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुष्कर्म पीड़िता के आने से शिनाख्त परेड टली

दुष्कर्म पीड़िता के आने से शिनाख्त परेड टली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डाॅ.बहलके खिलाफ दर्ज दुष्कर्म के मामले में पीड़िता के नहीं आने से मंगलवार को आरोपी की शिनाख्त परेड नहीं हो पाई।

जांच अधिकारी एसआई मुकेश कुमार ने बताया कि शिनाख्त परेड मंगलवार शाम चार बजे केंद्रीय कारागृह में विशेष मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में होनी थी। इसके लिए तैयारियां भी की गई थी। शाम छह बजे तक पीड़िता का इंतजार किया गया। उसके नहीं आने पर फोन किया तो उसने तबीयत खराब होने की बात कही, जिस पर शिनाख्त परेड स्थगित करनी पड़ी। अब शिनाख्त परेड की तारीख समय दुबारा तय किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि पुलिस ने चार दिन पहले इस मामले में एमआर को गिरफ्तार किया था। दूसरा आरोपी फरार है।