बार संघ चुनाव : पहले दिन तीन नामांकन
श्रीगंगानगर| बारसंघ चुनाव के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई। पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए एक और उपाध्यक्ष पद के लिए दो नामांकन दाखिल हुए। बुधवार को नामांकन जमा कराने का अंतिम दिन है। चुनाव अधिकारी कैप्टन राजेंद्रसिंह ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए गौरीशंकर गुप्ता और उपाध्यक्ष पद के लिए हरवीरसिंह बराड़ भूपेंद्र कुमार चुघ ने नामांकन जमा कराया है। बुधवार को चुनाव लड़ने के इच्छुक प्रत्याशी शाम चार बजे तक नामांकन दे सकेंगे। फिर जांच के बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी। इसके बाद 11 12 दिसंबर को नाम वापसी का दिन होगा।