- Hindi News
- बीकानेर गैंगवार का आरोपी गंगानगर जेल में
बीकानेर गैंगवार का आरोपी गंगानगर जेल में
श्रीगंगानगर| बीकानेरजेल में चार महीने पहले हुई गैंगवार के आरोपी देवीसिंह को मंगलवार को श्रीगंगानगर जेल में शिफ्ट कर दिया गया। कारागृह अधीक्षक नंदसिंह शेखावत ने बताया कि बीकानेर जेल में 24 जुलाई को दो गुटों में फायरिंग और खूनी भिड़ंत हुई थी। इनमें एक गुट में आरोपी देवीसिंह भी था। बीते कई दिन से देवीसिंह वहां जेल में अन्य कैदियों से झगड़ा कर रहा था। इससे वहां फिर से भिड़ंत होने का अंदेशा था।