उपभोक्ता पखवाड़ा आज से, कम आया गेहूं
श्रीगंगानगर| जिलेभरमें उपभोक्ता पखवाड़ा बुधवार से शुरू होगा। इस दौरान जिले के 700 राशन डिपो पर लोगों को राशन मिलेगा। ईओ राकेश सोनी ने बताया कि सरकार ने इस बार गेहूं कोटा 69 हजार क्विंटल से घटाकर 62 हजार क्विंटल कर दिया है। गेहूं जिलेभर के डिपो पर पहुंच चुका है। डिपो संचालकों को आदेश दिए हैं कि जिन लोगों को पिछले महीने गेहूं नहीं मिला। इस महीने पहले उन्हें गेहूं दिया जाए। केरोसिन की सप्लाई डिपो पर अभी हो रही है। चीनी सभी डिपो पर पहुंच चुकी है।