48 बोतल शराब बरामद दो युवकों को पकड़ा
सोमवारदेररात चेकिंग के दौरान आबकारी पुलिस टीम ने दो युवकों को बाइक पर पंजाब से 48 बोतल अंग्रेजी शराब लाते पकड़ा। युवकों ने बचाव के लिए आर्मी जैकेट त्रिपाल का इस्तेमाल किया था। पूछताछ के दौरान शक होने पर तलाशी में शराब बरामद हो गई। तब पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर शराब सीज कर दी।
आबकारी ग्रामीण थाना प्रभारी कुलवंत सिंह ने बताया कि सोमवार रात पंजाब के सीमावर्ती गांव गुमजाल के पास गंगनहर पुल किनारे 3 वाई गांव में चेकिंग अभियान चलाया था। रात करीब ढाई बजे काली डिस्कवर बाइक से दो युवक पुलिस टीम को देखकर बाइक वापस मोड़कर ले जाने लगे। शक होने पर उन्हें रोकने की कोशिश की तो वे बाइक छोड़कर भागने लगे, जिस पर टीम ने दोनों युवकों को दौड़कर पकड़ लिया। दोनों से पूछताछ करने पर उनकी बातों में फर्क मिला, जिस पर बाइक में तलाशी के दौरान आर्मी कपड़े से बने बैग्स में 48 बोतल पंजाब की अंग्रेजी शराब मिली। पकड़े गए एक युवक की पहचान श्यामनगर निवासी तरसेन सिंह और दूसरे की देवनगर निवासी जगदीप नायक के रूप में हुई है।