पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाबकेगांव गुमजाल के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों ने उसके मोबाइल फोन से मिले नंबर से उसके मामा को सूचना दी। मामा ने जब तक उसे जिला अस्पताल पहुंचाया तब तक उसकी मौत हो गई थी।

जानकारी के मुताबिक अबोहर, पंजाब के चावडियावाली गांव निवासी संजय (21) श्रीगंगानगर में सिडाना लैब में काम करता था। रोजाना की तरह वह लैब में काम के बाद बाइक से घर जाने के लिए निकला था। अभी वह पंजाब में गुमजाल के पास पहुंचा था तभी सामने से आई तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह घिसटते हुए सड़क पर दूर जा गिरा। घटना के बाद मौके से कार तेजी से निकल गई।

हादसे के बाद वहां पहुंचे आसपास के लोगों ने संजय की जेब से मिले मोबाइल नंबर से उसके मामा महेंद्रपाल को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे संजय के मामा महेंद्रपाल ने उसे जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है।