जहर खाने से वृद्ध की हालत खराब
श्रीगंगानगर| संगरियाके गांव भगतपुरा में एक वृद्ध ने मंगलवार को जहर खा लिया। इससे वृद्ध बेहोश हो गया। चौकी प्रभारी वेदप्रकाश कस्वां ने बताया कि घन सिंह (65) पुत्र मेहर सिंह जटसिख ने जहर का सेवन कर लिया। वृद्ध को गंभीर हालत में हनुमानगढ़ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस के अनुसार वृद्घ अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है।