पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • काहनसिंह नाभा ने दिखाई थी सिख धर्म को नई दिशा

काहनसिंह नाभा ने दिखाई थी सिख धर्म को नई दिशा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर. काहनसिंह नाभा ने कभी किसी स्कूल या कॉलेज में जाकर शिक्षा ग्रहण नहीं की, लेकिन उन्होंने स्व अध्याय से अपने आप को इतना काबिल बनाया कि सिख धर्म को नई दिशा दिखाई उन्होंने कई महान पुस्तकों की रचना भी की जो सिख धर्म को मानने वालों के लिए विशेष महत्व रखती हैं। यह बात खालसा कॉलेज में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी कार्यक्रम में मुख्य वक्ता और गुरु गोविंद सिंह स्टडी सर्किल के सचिव डॉ. मनदीप सिंह जोनल ने कही। एक बार समाज में यह विवाद छिड़ गया था कि गुरुनानक देव जी ने गुरबाणी की रचना वेदों से प्रेरणा लेकर लिखी है और सिख धर्म हिंदू धर्म की ही एक शाखा है। उस समय काहनसिंह नाभा ने लोगों को बताया कि सिख धर्म दूसरे धर्मों से बिल्कुल अलग है। इस पर उन्होंने एक पुस्तक \\\"हम हिंदू नहीं है\\\' की रचना की। इसमें उन्होंने विस्तार से बताया कि कैसे सिख धर्म किसी और धर्म से बिलकुल अलग है।

खालसा कॉलेज के हॉल में आयोजितगोष्ठी के दौरान मौजूद छात्र-छात्राएं।