- Hindi News
- हार्ट फेल से हुई थी बिजली निगम के ड्राइवर की मौत
हार्ट फेल से हुई थी बिजली निगम के ड्राइवर की मौत
श्रीगंगानगर| बिजलीबोर्ड के रेस्ट हाउस में मृत मिले ड्राइवर की मौत हार्ट फेल होने से हुई थी। इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई है। पोस्टमार्टम के बाद जवाहरनगर पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बीकानेर में धरमनगर निवासी आशुराम (58) बिजली बोर्ड के संभागीय कार्यालय बीकानेर में मुख्य अभियंता टीपीएस ढिल्लो का ड्राइवर था। रविवार को ड्राइवर आशुराम मुख्य अभियंता टीपीएस ढिल्लो के साथ सरकारी दौरे पर श्रीगंगानगर आया था। निरीक्षण के बाद ड्राइवर आशुराम रात्रि विश्राम के लिए बिजली बोर्ड के रेस्ट हाउस में ठहरा था। सोमवार सुबह ड्राइवर के बाहर निकलने पर कर्मचारियों ने अंदर जाकर देखा तो वह मृत मिला। कर्मचारियों ने इसकी सूचना अधिकारियों को दी। संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का कारण जानने के लिए पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।