पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 12 को अंबेडकर कॉलेज में साहित्यिक कार्यक्रम

12 को अंबेडकर कॉलेज में साहित्यिक कार्यक्रम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर. डॉ.भीमराव अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में वर्ष 1955 से 1959 तक प्राचार्य रहे संस्कृत हिंदी के साहित्यकार डॉ. फतेहसिंह के जन्म शताब्दी वर्ष के समापन पर 12 दिसंबर को कॉलेज की साहित्यिक समिति एवं अखिल भारतीय साहित्य परिषद द्वारा साहित्यिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक डॉ. अन्नाराम शर्मा ने बताया कि डॉ. फतेहसिंह को राजस्थान संस्कृत, राजस्थान साहित्य, दिल्ली संस्कृत अकादमी द्वारा अनेक पुरस्कार प्राप्त थे।

जमीनहड़पने के प्रयास में महिला सरपंच पर मुकदमा दर्ज

श्रीगंगानगर. फर्जीकागजात तैयार कर जमीन हड़पने का प्रयास करने पर महिला सरपंच के खिलाफ हिंदुमलकोट थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है। अबोहर में तूतावाला गांव निवासी सुरजीत कौर ने बताया कि उनकी 4 बी बड़ी में कुछ बीघा जमीन है। आरोप है कि घड़साना पंचायत समिति में 2 केएलडी निवासी सरपंच आशा देवी कुछ लोगों के साथ मिलकर उनकी जमीन हड़पना चाहती है। इसके लिए वह फर्जी कागजात तैयार कर जमीन हड़पने का प्रयास भी कर चुकी है। मामले की जानकारी के बाद सुरजीत की शिकायत पर हिंदुमलकोट पुलिस ने सरपंच आशा देवी पंद्रह अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।