पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • साधन कम, कैसे होगा गंगानगर साफ सुथरा

साधन कम, कैसे होगा गंगानगर साफ-सुथरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर सवांददाता| श्रीगंगानगर.

क्लीनगंगानगर बनाने के लिए नगरपरिषद को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। विभाग के पास पर्याप्त संसाधनों का अभाव है। राजस्थान स्वच्छता सप्ताह का बुधवार को तीसरा दिन है, ऐसे में शहर को सप्ताह के अंदर साफ करना काफी मुश्किल भरा काम है। अभियान के तहत मुख्य स्थानों की ही सफाई हो पाएगी। इसका सीधा कारण नगरपरिषद के पास पर्याप्त संसाधन का नहीं होना है।

जनसंख्या के हिसाब से शहर को साफ करने के लिए 1000 के पीछे 4 सफाई कर्मचारी होने चाहिए। शहर की जनसंख्या 2.5 लाख के आसपास है। इस हिसाब से शहर में 1000 सफाई कर्मचारी होने चाहिए। नगरपरिषद के पास इस समय 889 सफाई कर्मचारी है। इनमें से भी प्रतिदिन 800 सफाई कर्मचारी ही ड्यूटी पर आते हैं। कई सफाई कर्मचारियों को अन्य कामों में लगा रखा है। विभाग के पास कचरा उठाने के लिए संसाधनों की कमी है। जितने भी संसाधन हैं, इनमें से ज्यादातर संसाधन कंडम हो चुके हैं।