गरीब बच्चों को स्वेटर जर्सी वितरित की
नगर सवांददाता| श्रीगंगानगर.
श्रीसांईसर्व शिक्षा संस्थान द्वारा दानदाताओं के सहयोग से झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले गरीब परिवार के बच्चों को स्वेटर जर्सी का वितरण किया गया। वहीं, दानदाता रामकुमार डूडी समाज सेवक जुगल किशोर शर्मा ने आगे भी गरीब बच्चों को सहयोग करने को कहा। संस्था की संचालक पूजा बंसल ने बताया संस्था 2013 से समाज में सुधार लाने का प्रयास कर रही हैं और आगे भी करती रहेंगी। संस्था द्वारा गरीब बच्चों को पढ़ा कर उनके भविष्य को उज्जवल करने का प्रयास किया जा रहा है।