पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टीसी के लिए स्टूडेंट्स को नहीं होना पड़ेगा परेशान

टीसी के लिए स्टूडेंट्स को नहीं होना पड़ेगा परेशान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरकारीस्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को गर्मियों की छुट्टियों के दौरान टीसी (ट्रांसफर सर्टिफिकेट) लेने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। क्योंकि राज्य सरकार ने सभी स्कूलों को निर्देशित किया है कि छुट्टियों के दौरान अगर प्रिंसिपल स्कूल के बाहर जाते हैं तो वे स्कूल के सीनियर अध्यापक को जिम्मेदारी सौंपकर जाएंगे जो उनकी गैर मौजूदगी में स्टूडेंट्स की टीसी पर हस्ताक्षर करने के लिए अधिकृत होगा।

एडीईओ माध्यमिक यशपाल असीजा ने बताया कि ग्रीष्मावकाश के दौरान स्टूडेंट्स को अपनी टीसी लेने के लिए कई बार असुविधा होती थी, इसका कारण यह था कि छुट्टियों में प्रिंसिपल छुट्टियों के दौरान मुख्यालय पर नहीं होते हैं। उनकी अनुपस्थिति में स्टूडेंट्स की टीसी पर हस्ताक्षर करने का अधिकृत अधिकारी नहीं होता है। इस स्थिति में स्टूडेंट्स को अपनी टीसी लेने के लिए चक्कर काटने पड़ते थे। इसलिए संस्था प्रधानों को यह निर्देशित किया है कि वे अपनी अनुपस्थिति में किसी वरिष्ठ अध्यापक को यह जिम्मेदारी दें, जो उनकी अनुपस्थिति में बच्चों के प्रमाणपत्रों पर हस्ताक्षर कर सके।