पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बािरश से हुए नुकसान के मुआवजे की मांग काे लेकर माकपा का प्रदर्शन

बािरश से हुए नुकसान के मुआवजे की मांग काे लेकर माकपा का प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता| श्रीगंगानगर.

भारतकी कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने सोमवार को शहर और आसपास के क्षेत्रों के निचले इलाकों में भारी वर्षा से हुए नुकसान का सर्वे, मुआवजा, चिकित्सा व्यवस्था सफाई की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इसके बाद कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। हेतराम बेनीवाल ने कलेक्टर को कहा कि शहर से पानी निकासी के लिए समुचित व्यवस्था की जाए बर्बाद हुए घरों के मालिकों को एक कमरे का 20 हजार रुपए मुआवजा दिया जाए। इसके साथ ही पूरे शहर में बीमारियों से बचाव के लिए दवाओं और काले तेल का छिड़काव किया जाए। मौके पर भूरामल स्वामी, सुरेंदर बागड़ी आदि लोग मौजूद थे।

श्रीगंगानगर. कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते कम्युनिस्ट पार्टी के लोग।