पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इंजीनियर स्टूडेंट्स ने मॉडल बना दिखाया हुनर

इंजीनियर स्टूडेंट्स ने मॉडल बना दिखाया हुनर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आजका दौर इंजीनियरिंग का है, घर में इस्तेमाल होने वाला मामूली सा उपकरण हो या फिर आसमान में उड़ने वाला हवाई जहाज सब इंजीनियरिंग का ही एक हिस्सा है। हर दिन एक नई तकनीकी का विकास हो रहा है, हम किसी से पिछड़ें नहीं इसके लिए युवा वर्ग को पूरी लगन और ईमानदारी के साथ जुटना होगा। यह बात सुरेंद्रा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर डॉ. एचएस रनधावा ने इंजीनियरिंग दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने सर मोक्षगुंडम विस्वरैया के जीवन पर प्रकाश भी डाला।

सिटीप्रोजेक्ट मॉडल को मिला प्रथम पुरस्कार: सुबह10 बजे शुरू हुए इंजीनियरिंग दिवस कार्यक्रम में इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स ने तकनीकी मॉडल प्रस्तुत किए। इसमें इंजीनियरिंग छात्रों ने अपने मॉडल के माध्यम से पानी को शुद्ध करने की आधुनिक तकनीकी बताई तो किसी ने हवा और पानी की शक्ति से बिजली बनाने के तरीके बताए, लेकिन सिटी प्रोजेक्ट मॉडल को इन छात्रों ने इस तरह प्रस्तुत किया लोगों का मन मोह लिया। इसमें सिटी प्रोजेक्ट मॉडल को प्रथम, वेबसाइट को द्वितीय और हाइड्रोक्लोरिक क्रेन को तृतीय पुरस्कार दिया गया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान संस्था के चेयरमैन सुरेंद्र अग्रवाल, वाइस चेयरमैन सूरज अग्रवाल, एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर रचना अग्रवाल अन्य लोग मौजूद थे।

श्रीगंगानगर. सुरेंद्रा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में छात्रों ने बनाया स्मार्ट सिटी मॉडल।