श्रीगंगानगर. वकीलों की हड़ताल स्थगित होने से मंगलवार को 68 दिनों बाद कचहरी में चहल-पहल रही। मंगलवार को वकीलों ने हड़ताल स्थगित होने के बाद काम शुरू कर दिया।
इससे क्लाइंट भी वकीलों से मिलने आए। वकीलों के पास काफी क्लाइंट बैठे नजर आए। बार एसोसिएशन के सचिव आईपी सहारण के अनुसार जयपुर के वकीलों के समर्थन में 19 सितंबर को हड़ताल शुरू की थी।
एसोसिएशन के अध्यक्ष मलकीत सिंह नंदा के अनुसार पहले जमानत याचिका, स्थगनादेश जैसे जरूरी कार्यों में ही वकील न्यायालयों में पेश होते थे। अब गवाही, जिरह, इस्तगासे , सिविल वाद सहित अन्य सामान्य कानूनी प्रक्रियाओं में भी वकील न्यायालयों में पेश होने लगे हैं। इससे दो महीनों से अटके मामलों की सुनवाई शुरू हो जाएगी।