- Hindi News
- सैकड़ों बीपीएल परिवारों के राशन कार्ड एपीएल में तब्दील
सैकड़ों बीपीएल परिवारों के राशन कार्ड एपीएल में तब्दील
शहरमें सैकड़ों बीपीएल परिवारों के राशन कार्ड एपीएल के रूप में बनकर आने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे बीपीएल कार्डधारकों को मिल रही सारी सुविधाएं एकदम से बंद हो गई। लोगों के मुताबिक अब तक तो राशन कार्डों पर नाम, पता, उम्र में ही गलती होती थी, लेकिन यह बहुत बड़ी लापरवाही हुई है। इसका खमियाजा गरीबों को भुगतना पड़ रहा है। वार्ड 40 के पार्षद का कहना है कि कई वर्षों से राशन कार्ड नहीं बन रहे थे। डेढ़ वर्ष पहले राज्य सरकार के दबाव के कारण फार्म भरने की प्रक्रिया शुरू हुई। इसके बाद किसी किसी कारणवश कार्ड बनने का काम शुरू नहीं हो पाया। अब एक प्राइवेट कंपनी को निर्धारित समय पर कार्ड उपलब्ध कराने को कहा गया तो कार्ड बने। इसमें लापरवाही बरती गई है। गरीबों के बीपीएल से एपीएल बने राशन कार्डों को सुधारने के लिए प्रभावित कई लोगों ने डीएसओ से मुलाकात की तो उन्होंने कहा कि जब कैंप लगेगा तब कार्ड सही कर दिए जाएंगे। इस पर लोगों ने डीएसओ को प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। तब डीएसओ ने एपीएल कार्ड पर ही बीपीएल क्रमांक लिखकर और अपनी मोहर लगाकर टेंपरेरी बीपीएल कार्ड बना दिए। इससे लोगों को कुछ हद तक राहत मिली।
कार्डोंमें यह हुईं गलतियां
बीपीएलकी जगह एपीएल कार्ड, नाम गलत लिखे, पिता की जगह कार्ड धारक नाम, उम्र में गलती, पता गलत, परिवार के सदस्यों के नाम गलत और उचित मूल्य की दुकान का विवरण गलत। इसी तरह की गलतियां कार्डों में रही है।
गलतियोंसे यह हुआ नुकसान
गरीबतबके के लोगों को इस बड़ी गलती का खमियाजा भुगतना पड़ रहा है। अब इनको सरकार से घर बनाने के रुपए नहीं मिलेंगे। इलाज दवाइयों, बच्चों की स्कूल की फीस माफी कई सुविधाओं से वंचित रह जाएंगे।
श्रीगंगानगर. बीपीएल परिवारों के बनकर आए एपीएल कार्ड दिखाती महिलाएं।