- Hindi News
- नरेंद्र नरेश की घातक गेंदबाजी से जोधपुर जीता
नरेंद्र नरेश की घातक गेंदबाजी से जोधपुर जीता
जालौर के भव्य ने दो पारियों में लिए 11 विकेट
नगर संवाददाता| श्रीगंगानगर.
एसडीबिहाणी कॉलेज में चल रहे राज्य स्तरीय कॉल्विन शील्ड क्रिकेट प्रतियोगिता में जोधपुर के नरेंद्र नरेश की घातक गेंदबाजी के आगे पाली के बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए। नरेंद्र पंवार ने मैच में 11 नरेश भट्ट ने 8 खिलाड़ियों को पवेलियन का रास्ता दिखा कर टीम को 92 रनों से जीत दिलाई। इससे पहले जोधपुर की पूरी टीम 68 रन बनाकर आउट हो गई। पाली की तरफ से विशाल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 कुमार बाेरेसा ने 3 विकेट महत्वपूर्ण खिलाड़ियों को आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। जोधपुर के गेंदबाजों ने पाली की टीम को मात्र 56 रन पर ही समेट दिया। जोधपुर की तरफ से नरेंद्र ने 6 नरेश ने 4 खिलाड़ियों को पवेलियन भेज दिया। जोधपुर की टीम दूसरी पारी में 142 रन पर आलआउट हो गई और पाली को जीत के लिए 156 रनों का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाली की पूरी टीम 62 रन बनाकर आउट हो गई। जोधपुर की तरफ से नरेंद्र ने 5 नरेश ने 4 विकेट लेकर टीम को जीत दिलाई।
गंगासिंह स्टेडियम में कॉल्विन शील्ड क्रिकेट प्रतियोगिता में शॉट मारता बल्लेबाज