पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सात दिन में सफाई व्यवस्था सुधारो, नहीं तो कार्रवाई : चांडक

सात दिन में सफाई व्यवस्था सुधारो, नहीं तो कार्रवाई : चांडक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरपरिषदसभापति अजय चांडक ने मंगलवार शाम जी ब्लॉक स्थित अपने आवास पर सफाई निरीक्षकों के साथ बैठक कर शहर में बिगड़ी सफाई व्यवस्था पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है। सात दिन के भीतर सफाई व्यवस्था में सुधार होना चाहिए, नहीं तो सभी पर कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि नाले पूरी तरह भरे हुए हैं। कहीं पार्कों में कचरे के ढेर लगे हैं तो कहीं मंदिर के आगे कचरा पसरा हुआ है। बैठक में सफाई निरीक्षक स्वास्थ्य अधिकारी नरेश झोरड़ मौजूद थे।

मंगलवार सुबह अजय चांडक, आयुक्त करतार सिंह पूनियां नरेश झोरड़ ने शहर के कई इलाकों में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। सबसे पहले सुखाड़िया सर्किल पर स्थित नाले की गंदगी को देखकर सफाई निरीक्षक दो दिन के अंदर इलाके की सफाई सुधारने के आदेश दिए। इसके बाद शिव चौक,चहल चौक, वार्ड नं 24 प्रताप मार्केट की साफ-सफाई देखकर सभी सफाई निरीक्षकों को सात दिन के अंदर सफाई सुधारने का अल्टीमेटम दिया। इसके बाद वार्ड नं.43 के पार्षद संजय बिश्नोई की शिकायत पर पूरे वार्ड में सफाई व्यवस्था देखी। इस पर सभापति ने कहा कि वार्ड में एक-दो जगह कचरे के ढेर थे, जिन्हें तुरंत उठवा दिया गया। अन्य जगह पर सफाई व्यवस्था ठीक थी।

सभापति ने जनता के लिए ganganagarclean13@gmail.com मेल आईडी भी जारी की है ताकि शहरवासी इस पर अपने इलाके की फोटो सहित समस्या भेज सकें। इससे तो अधिकारी और ही सफाई निरीक्षक झूठ बोल पाएंगे। इस मेल आईडी को सभापति खुद चलाएंगे। समस्या समाधान होने पर शहरवासियों का फीडबैक भी लिया जाएगा।

श्रीगंगानगर शिव चौक पर सफाई का निरीक्षण करते सभापति अजय चांडक,आयुक्त करतार सिंह पूनियां स्वास्थ्य अधिकारी नरेश झोरड़