जयपुर की धमाकेदार शुरुआत
खिलाड़ी बोले-सेल्फ डिफेंस का खेल है वुशू
जयपुरकी रहने वाली रोशनी गुप्ता बचपन में बैडमिंटन की शौकीन आज वुशू की नेशनल चैंपियन हैं। उनका कहना है कि जब वह 10 साल की थीं तो बैडमिंटन खेलती थीं, लेकिन जब अपने भाई रजत गुप्ता बहन शिवांगी को किट में खेलते देखा तो मेरा भी खेलने का मन होने लगा, लेकिन मम्मी ने यह खेल खेलने नहीं दिया। ट्यूशन टीचर ने भी इसके बारे में बताया और उन्होंने ही मम्मी को समझाया कि इससे सेल्फ डिफेंस होता है तब मुझे यह गेम खेलने की परमिशन मिली।
स्काउट-गाइडसे आगे बढ़ा
स्काउट-गाइडमें बेस्ट कैडेट का इनाम प्राप्त कर चुके जयपुर के विश्वजीत अब वुशू में अपना कॅरियर बना रहे हैं। उनका कहना है कि पहले मैं वीडियो गेम खेला करता था, लेकिन जब स्काउट में मुझे बेस्ट कैडेट का इनाम मिला तो बहुत अच्छा लगा। वहीं के एक टीचर ने वुशू में मेरा प्रवेश करवाया और तब से मैं खेल रहा हूं। अब इसी में अपना कॅरियर बना रहा हूं। लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे विश्वजीत अब वर्ल्ड कप में स्वर्ण पदक लाकर देश की शान बढ़ाना चाहते हैं।
श्रीगंगानगर. वूशु प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी।