पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंचायत जल कर्मियों की जिला स्तरीय बैठक आज

पंचायत जल कर्मियों की जिला स्तरीय बैठक आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचायतजलकर्मी संघ की बैठक सोमवार को पंचायत समिति परिसर में हुई। इसमें जिले के सभी पंचायत जलकर्मी 15 दिसंबर को जयपुर जाकर जलकर्मियों को स्थाई करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री वसुंधराराजे, पंचायती राज मंत्री सुरेंद्र गोयल और जलदाय विभाग मंत्री किरण माहेश्वरी से मिलकर वार्ता करने तथा स्थाई करने की मांग का ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया। संघ के जिलाध्यक्ष जेठाराम पंवार ने बताया कि इससे पहले 10 दिसंबर को श्रीगंगानगर के नेहरू पार्क में जिला स्तरीय बैठक होगी। जिसमें जिले के सभी पंचायत जलकर्मी भाग लेंगे। जिलाध्यक्ष जेठाराम ने बताया कि जयपुर जाकर स्थाई करने की मांग के साथ ही कक्षा आठवीं पास, कक्षा आठ में 70 प्रतिशत अंक, 38 वर्ष की आयु और 1995 के बाद तीसरी संतान सहित अन्य छूट देने की मांग की जाएगी। जिलाध्यक्ष ने बताया कि शासन सचिव राजेश यादव से मिलेंगे।