श्रीमदभागवत गीता पाठ आयोजित
श्रीगंगानगर. गीताप्रचार समिति के तत्वावधान में बीरबल चौक स्थित गीता भवन में श्रीमदभागवत गीता पाठ का आयोजन बुधवार को किया गया। पंडित विष्णुदत्त शास्त्री ने गीता के दूसरे अध्याय के चौथे श्लोक तक पाठ किया। इसके बाद मौजूद भक्तों ने भगवान से अपने परिवार के लिए मंगल कामना की। सचिव रमेश सिंघल ने बताया कि गुरुवार को पांचवें श्लोक से इसका पाठन किया जाएगा।