- Hindi News
- बेसहारा लोगों की देखभाल करेगा अपना घर आश्रम
बेसहारा लोगों की देखभाल करेगा अपना घर आश्रम
गोल्डन सिटी में बनाया है आश्रम
बतायागया कि पिछले वर्ष 2013 में शहर में सेवा देने के लिए समिति का गठन किया गया था, जिसके बाद गोल्डन सिटी रीको में आश्रम का निर्माण कराया गया। समिति में शहर के समाजसेवी लोग शामिल है। आश्रम का उद्घाटन 14 दिसंबर को प्रशासनिक अधिकारियों से कराया जाएगा।
नगर संवाददाता|श्रीगंगानगर
कईबारहम अपने आसपास ऐसे बेसहारा लोगों को देखते हैं जो काफी बीमार होते हैं और सड़क किनारे पड़े रहते हैं। उनके शरीर पर घाव होते हैं और कीड़े तक पड़ जाते हैं। वहां से गुजरने वाले राहगीर जब उन्हें देखते हैं तो भावनावश उन्हें रुपए और खाने की चीजें तो दे देते हैं, मगर उनका इलाज नहीं कराते। जबकि वह जरा से इलाज और जरूरी देखभाल से ठीक हो सकते हैं। ऐसे ही लोगों की देखभाल करने के लिए श्रीगंगानगर शहर में अपना घर आश्रम की शुरुआत की जा रही है। यह बात संस्था की संस्थापिका डाॅ. माधुरी भारद्वाज ने पंचायती धर्मशाला में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताई। उन्होंने बताया कि अपना घर संस्थान का यह 10 वां आश्रम है जो शहर में खुलने जा रहा है। पूरे राजस्थान में ऐसे 6 और दिल्ली में 2 आश्रम हैं।
मरीजको मानते हैं प्रभु समान
इससंस्था की शुरुआत वर्ष 2000 में भरतपुर शहर से हुई थी। संस्था में उन लोगों का इलाज और सेवा की जाती है, जो असहाय होते हैं। बताया गया कि ऐसे लोग जिनके शरीर में बीमारी या घाव के कारण कीड़े पर जाते हैं और सामान्य लोग उनके पास जाने से भी कतराते हैं। इस प्रकार के लोगों काे अपना घर आश्रम में लाकर साफ सफाई की जाती है आैर उनका इलाज किया जाता है। संस्था के लोग इन मरीजों काे प्रभु जी कहकर संबोधित करते हैं।