पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गन्ना किसानों काे 15 दिन का भुगतान

गन्ना किसानों काे 15 दिन का भुगतान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एग्रीकल्चर रिपोर्टर|श्रीगंगानगर

गन्नाकिसानोंको शुगर मिल ने भुगतान शुरू कर दिया है। प्रथम चरण में दो करोड़ 35 लाख रुपए का भुगतान किया गया है। शुगर मिल के उप महाप्रबंधक डीएस कौशिक ने बताया कि प्रथम चरण में 15 दिन यानी दिसंबर माह में मिल में आए गन्ने का भुगतान कर दिया गया है। 15 जनवरी तक का भुगतान अगले दो दिनों में कर दिया जाएगा।

शुगर मिल प्रबंधन से किसान काफी दिनों से गन्ने का भुगतान करने की मांग कर रहे थे। गन्ना किसानों का आरोप है कि उन्हें तो न्यायपूर्ण भाव मिल रहे ही पूरा गन्ना खरीदा जा रहा। वे शीघ्र भुगतान की मांग को लेकर कई बार महाप्रबंधक से मिले। किसानों ने आरोप लगाया कि अगर सरकार ने पिछले वर्ष के भाव से भुगतान करना था तो विलंब क्याें किया। उधर मिल प्रबंधन का कहना है कि वे नहीं चाहते थे कि भुगतान की प्रक्रिया दो बार अपनाई जाए। इसलिए पंजाब में गन्ने के समर्थन मूल्य घोषित होने का इंतजार कर रहे थे। हालांकि पंजाब ने 295 रुपए प्रति क्विंटल रेट देने का फैसला किया है। इसके बावजूद स्थानीय किसानों को शुगर मिल ने पिछले वर्ष के अनुसार 290 रुपए भुगतान करने का निर्णय किया है।

फिर से करनी पड़ेगी कवायद

मिलके भुगतान शुरू करने के बावजूद उसकी दो बार की माथामच्ची से छुटकारा नहीं मिला। मिल प्रबंधन अब 290 रुपए भुगतान कर रहा है। अगर सरकार ने समर्थन मूल्य इससे ज्यादा देने की घोषणा कर दी तो आने वाले दिनों में मिल प्रबंधन को दुबारा किसानों के खातों में भुगतान करना पड़ेगा।

गन्नेकी रिकवरी सुधरी

शुगरमिल में पिराई हो रहे गन्ने की रिकवरी में उत्तरोत्तर सुधार हो रहा है। ताजा स्थिति के अनुसार रिकवरी 8 प्रतिशत से पार गई है। उप महाप्रबंधक ने बताया कि गन्ने की ओसत रिकवरी 8 प्रतिशत पर जाएगी। हालांकि अभी यह 8 प्रतिशत से कम चल रही है। जानकारी के अनुसार बुधवार शाम तक 4.25 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई हो चुकी थी। इससे 63 हजार थैले चीनी बनाई जा सकी है।