- Hindi News
- आप की जीत पर जमींदारा पार्टी ने मनाई खुशी
आप की जीत पर जमींदारा पार्टी ने मनाई खुशी
श्रीगंगानगर. नईदिल्लीमें आम आदमी पार्टी की अभूतपूर्व विजय पर यहां जमींदारा पार्टी ने बुधवार को खुशी मनाई। पार्टी कार्यालय में बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता एकत्र हुए।
इस अवसर पर पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष उदयपाल झाझड़िया, कृष्ण सहारण मदेरां एवं शमशेरसिंह बराड़ ने संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि जमींदारा पार्टी की आप से कई मुद्दों पर समानता होने के कारण चुनावों में काफी मदद की। पार्टी नेताओं ने नई दिल्ली में कई दिन आप के समर्थन में प्रचार किया। वक्ताओं ने उम्मीद जताई कि आप नेता अरविंद केजरीवाल भ्रष्टाचार मुक्त सरकार देगी।
श्रीगंगानगर। नई दिल्ली में आप को प्रचंड बहुमत मिलने की खुशी में आयोजित जमींदारा पार्टी की बैठक में संबोधित करते पार्टी नेता कृष्ण सहारण मदेरां एवं उपस्थित पार्टी सदस्य।