पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छह माह बाद हुई रेगुलेशन कमेटी की बैठक में हंगामा

छह माह बाद हुई रेगुलेशन कमेटी की बैठक में हंगामा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इरीगेशन रिपोर्टर|श्रीगंगानगर

यहांगंगनहररेस्टहाउस में बुधवार को छह सप्ताह बाद रेगुलेशन कमेटी की बैठक हुई। बैठक में कई माइनरों के किसानों ने रेगुलेशन में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।

पंचायत राज चुनावों के कारण दिसंबर में लगी आचार संहिता समाप्त होने के बाद बुधवार को रेगुलेशन कमेटी की पहली बैठक हुई। बैठक में अधिकारियों को किसानों के तीखे तेवरों का सामना करना पड़ा। एमके एवं केके नहर किसानों ने आरोप लगाया कि आज सुबह उनके माइनर खोलने के बजाय पीएस को पानी दे दिया। काफी दबाव के बाद शाम 4 बजे 150 क्यूसेक वाली पीएस बंद करके दोनों माइनरों में पानी देना पड़ा। एचएच के अध्यक्ष कुलदीप कासनिया के नतृत्व में आए किसानों का आराेप था कि सोमवार, मंगलवार एवं शनिवार वाले किसानों की दो दो बारियां पिट चुकी हैं। करणी जी में शुक्रवार को खोली तो नौ घंटे बंद कर फिर पानी छोड़ दिया। इससे कई किसानों की बारियां पिट गईं। इस अवसर पर उपस्थित अधिशासी अभियंता रविकुमार सुमन ने बताया कि नहरों में पानी के घटने बढ़ने का विशेष कारण पंजाब से गत सप्ताह मिले पानी में आया जोरदार उतार चढ़ाव है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पानी के शेयर को देखते हुए अगले दिनों में उन्हें क्षतिपूर्ति का पानी नहीं दिया जा सकता। बैठक में एडीएम सिटी किरोड़ीलाल मीणा, जल संसाधन विभाग के अन्य अधिकारी, नहर संगमों के अध्यक्ष एवं जल संसाधन विभाग के अधिकारी मौजूद थे।