मिसमेच सत्यापन शिविर 18-19 को
वाणिज्यिककर विभाग की ओर से व्यापारियों की सुविधा के लिए 18 19 फरवरी को आईटीसी मिसमेच सत्यापन शिविर का आयोजन किया जाएगा। उपायुक्त मदनलाल मालवीय ने बताया कि मुख्यालय जयपुर के निर्देश की पालना में उपखंड मुख्यालयों स्थित विभाग के कार्यालय में ये शिविर आयोजित किए जाएंगे। विभाग ने 14 15 जनवरी को मिसमेच सत्यापन शिविर का आयोजन किया था।