- Hindi News
- 90 लाख की मोबाइल लैब घर जाकर करेगी कैंसर की जांच
90 लाख की मोबाइल लैब घर जाकर करेगी कैंसर की जांच
हेल्थ रिपोर्टर| श्रीगंगानगर
कैंसरजांच के लिए अब लोगों को बड़ी लैब में जांच कराने के लिए नहीं जाना पड़ेगा। क्योंकि अब जांच घर बैठे ही हो जाएगी।
दरअसल तपोवन ट्रस्ट जल्द ही वैन में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस एेसी मोबाइल लैब चलाने वाला है जिससे कैंसर रोगी को जांच की सुविधा घर बैठे मिलेगी।
जानकारी के मुताबिक 90 लाख की इस मोबाइल लैब में विभिन्न प्रकार के कैंसर मसलन ब्रेस्ट, छाती, स्तन, गर्भाशय , बच्चेदानी, मुख कैंसर समेत किसी भी प्रकार के कैंसर की जांच की सुविधा है। इसके साथ ही वैन के अंदर ही मरीज का मेमोग्राफी और एक्सरे भी हो जाएगा।
गौरतलब है कि शहर में अभी सभी प्रकार के कैंसर की जांच की सुविधा चंद लैब में ही है। तपोवन ट्रस्ट के महेश पेड़ीवाल बताते हैं कि वैन का फायदा शहरवासियों को ही नहीं गांवों के लोगों को भी मिलेगा।
वैनमें हर समय मौजूद रहेगा ट्रेंड स्टाफ डॉक्टर
महेशपेड़ीवाल के मुताबिक मोबाइल लैब में कैंसर से संबंधित ट्रेंड स्टाफ डॉक्टर हर समय मौजूद रहेगा। वैन में मेमोग्राफी का स्टाफ तो रहेगा ही साथ ही जांच की रिपोर्ट रेडियोलॉजिस्ट बनाकर मुहैया कराएगा। जांच परामर्श के लिए पेड़ीवाल नर्सिंग होम के डॉ. आदित्य पेड़ीवाल और डॉ. राकेश छाबड़ा मौजूद रहेंगे।