पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इक बिद मीलै मेरा सतगुरु प्यारा

इक बिद मीलै मेरा सतगुरु प्यारा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर| इकबिद मीलै मेरा सतगुरु प्यारा, हल्लै यारा हल्लै यारा खुशखबरी, सिमरौ सिमरौ सदा सुख पाऔ जैसे शबद कीर्तनों के साथ बुधवार को जी ब्लाॅक स्थित गुरुद्वारा नानक दरबार में साहिब जादे बाबा अजीत सिंह के जन्म दिहाड़ा धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान जलंधर से आए रागी जत्थे में महताब सिंह ने गुरु महिमा में कीर्तन गाकर संगत को निहाल किया।

जन्म दिवस के उपलक्ष्य में गुरुद्वारे की भव्य सजावट की और शाम से ही लोग इकट्ठे होने शुरू हो गए। दरबार में लोगों ने पूरी श्रद्धा के साथ अरदास की और वाहे गुरु से आशीर्वाद मांगा। गुरुद्वारे के सेवादार मंदीप सिंह ने बताया कि बुधवार रात 8 बजे से कीर्तन दरबार की शुरूआत हुई जो रात 10 बजे तक चलता रहा। पहले से अाए जत्थे ने शबद कीर्तन किए। इसके बाद हजूरी रागी ने विभिन्न शबद कीर्तन गाकर संगत को निहाल किया। गुरु का लंगर चलता रहा, जिसमें सैकड़ों लोगों ने गुरु प्रसाद ग्रहण किया।

श्रीगंगानगर. गुरुनानक दरबार में कीर्तन करतारागी जत्था।