पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दूसरे दिन भी हुई डीसिल्टिंग सड़कों पर लग गए गंदगी के ढेर

दूसरे दिन भी हुई डीसिल्टिंग सड़कों पर लग गए गंदगी के ढेर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
म्यूनिसिपल रिपोर्टर| श्रीगंगानगर.

नालोंकी डीसिल्टिंग का कार्य दूसरे दिन जारी रहा। आलम ये है कि नाले की सिल्ट के सड़कों पर ढेर लग चुके हैं। हर साल नालों की डिसिल्टिंग के नाम पर परिषद लाखों खर्च करती है। इसके विपरीत आमजन का कहना है कि इस बार की डिसिल्टिंग से सड़कों पर ढेर लग गए। उदाराम चौक, दुर्गा मंदिर, सुखाड़िया मार्ग शिव चौक इलाकों में दूसरे दिन भी सिल्ट निकाली गई। हैरानी की बात ये है कि दो दिन से लगातार सिल्ट निकालने के बावजूद कर्मचारियों को डिसिल्टिंग में एक दिन और लगेगा। इससे यही अंदाजा लगाया जा सकता है कि काफी समय से सिल्ट के नाम पर भुगतान तो हुआ लेकिन सिल्ट निकालने के नाम पर केवल खाना पूर्ति की गई है।

सड़कोंपर फैली सिल्ट से लोग परेशान

सड़कोंपर फैली सिल्ट एक दो दिन बाद उठानी शुरु की जाएगी। सड़कों पर सिल्ट निकालने की कार्रवाई तो शुरू कर दी गई, लेकिन इसे सूखने के बाद ही उठाया जाएगा। इससे राहगीरों को परेशानी हो रही है। वहीं दुकानदारों की आमदनी में भी कमी आई है। दुकानों के आगे सिल्ट होने से ग्राहक आने से कतराते हैं। नगरपरिषद अधिकारियों का कहना है कि गुरुवार से सिल्ट उठाने की कार्रवाई शुरु की जाएगी।

श्रीगंगानगर. नाले की डीसिल्टिंग करते कर्मचारी।